Explore

Search

September 14, 2026 2:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा के लालों ने मथुरा में फहराया परचम, नेशनल एथलेटिक्स में जीते दो गोल्ड मेडल

इटावा मथुरा में आयोजित नेशनल लेवल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इटावा के दो होनहार युवा खिलाड़ियों, बासु देव और अभिषेक राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर पूरे शहर का मान बढ़ाया है।

​बिना किसी बड़े संसाधन के खुद ही ग्राउंड पर दिन-रात कड़ी मेहनत करके दोनों खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है। इस बड़ी सफलता के पीछे बासु देव के भाई विकास सिंह कठेरिया और अभिषेक राजपूत के भाई श्याम राजपूत का विशेष मार्गदर्शन तथा निरंतर सहयोग रहा है।

​प्रतियोगिता के मुकाबलों में उस्सर अड्डा निवासी बासु देव ने 5000 मीटर रेस में अपने बेहतरीन स्टैमिना के दम पर पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, ग्राम लोहाना निवासी अभिषेक राजपूत ने 1500 मीटर रेस में अपनी जबरदस्त स्पीड से प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों एथलीट्स के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर