इटावा, 19 अगस्त 2026 – मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत इटावा पुलिस ने आज थाना जसवंतनगर क्षेत्र में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के दूरदर्शी निर्देशन में पुलिस टीम ने स्थानीय महिलाओं, छात्राओं और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और डिजिटल दुनिया के बढ़ते खतरों से बचाव का प्रशिक्षण दिया।
पुलिस टीम ने सभी उपस्थित महिलाओं को इन
जीवनरक्षक नंबरों की जानकारी दी –
· 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
· 102 / 108 – त्वरित स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा
· 1090 – वूमेन पावर लाइन
· 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
· 181 – वीमेन हेल्पलाइन
· 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
· 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
साइबर अपराध से बचाव के ‘गोल्डन रूल्स’ :
टीम ने बताया कि साइबर ठग आजकल कितनी शातिराना चालें चल रहे हैं, इसलिए हर महिला को इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:
· किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना OTP कभी साझा न करें।
· किसी भी संदिग्ध या अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।
· ऑनलाइन लेन-देन व सोशल मीडिया का उपयोग करते समय हमेशा सतर्क रहें।
· किसी भी असामान्य कॉल या मैसेज पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने सभी महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित करते हुए उन्हें हर संभव सुरक्षा उपाय से अवगत कराया। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे समय की बहुत बड़ी जरूरत बताया।
इटावा पुलिस का यह अभियान “सुरक्षित इटावा – सशक्त नारी” के संकल्प के साथ लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अधिक से अधिक गांवों और स्कूलों में जाकर महिलाओं तक यह जानकारी पहुँचाएँ।
Author: Mohammed irfan













