Explore

Search

August 24, 2026 5:01 am

“नियमों का पालन ही सच्ची देशभक्ति” – ARTO प्रदीप देशमणि ने परिवहन कार्यालय में फहराया तिरंगा

80वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘सुरक्षित इटावा’ बनाने का लिया संकल्प

इटावा, 15 अगस्त 2026 – स्वतंत्रता दिवस के 80वें महापर्व पर परिवहन कार्यालय इटावा में ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) प्रदीप कुमार देशमणि ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराया, जिसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

ARTO देशमणि – “आज़ादी का मतलब जिम्मेदारी है”अपने विचार व्यक्त करते हुए देशमणि ने कहा –”आज़ादी हमें बलिदान से मिली है, लेकिन इस आज़ादी का असली मतलब हमारी जिम्मेदारी है।”उन्होंने सभी से संकल्प लेने की अपील की –यातायात नियमों का पालन करेंगे-सड़क दुर्घटनाओं को रोकेंगे-शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे

“सुरक्षित इटावा बनाना ही हमारा लक्ष्य है। नियमों का पालन ही सबसे बड़ी देशभक्ति है।”

हुमा परवीन ने कहा “15 अगस्त हमें याद दिलाता है कि देश सर्वोपरि है।”परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ लाइसेंस बनाना नहीं, बल्कि सड़कों पर अनुशासन स्थापित करना भी है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की बात कही।

संभागीय निरीक्षक अखिलेश यादव – “तिरंगा है आन-बान-शान”

 

अखिलेश यादव ने कहा “तिरंगा हमारी गरिमा का प्रतीक है। हर अधिकारी-कर्मचारी को देश सेवा की भावना से कार्य करना चाहिए।”उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हर कर्मचारी को इसे अपना प्राथमिक कर्तव्य मानना चाहिए।

 

PTO विवेक सिंह – “फरियादी की समस्या का समाधान ही राष्ट्रसेवा”

 

“स्वतंत्रता दिवस हमें ईमानदारी और निष्ठा से काम करने की प्रेरणा देता है।”उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कार्यालय में आने वाले हर फरियादी की समस्या का समय पर समाधान करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। जनता की मुश्किलें दूर करना ही इस विभाग की असली ताकत है।

 

समारोह में उपस्थित गणमान्य कर्मचारी

 

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान विभाग के कई वरिष्ठ व जूनियर कर्मचारी मौजूद रहे –वरिष्ठ लिपिक अमित शुक्ला-वरिष्ठ लिपिक प्रतिभा-लिपिक अमित यादव-लिपिक रमित वर्मा

एस.डी. शुक्ला, नवीन, यशवीर, संग्राम सिंह, अवनीश, सहित समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

 

संदेश – छोटी जिम्मेदारी, बड़ी उपलब्धि

 

इस आयोजन ने स्पष्ट किया कि देशभक्ति केवल वर्दी या रैलियों तक सीमित नहीं है – बल्कि ट्रैफिक सिग्नल रोकना, सीट बेल्ट लगाना, शराब पीकर गाड़ी न चलाना जैसी छोटी-छोटी आदतें भी राष्ट्रहित की रक्षा करती हैं। परिवहन विभाग की यही निष्ठा ही “सुरक्षित इटावा” की नींव है।

 

🇮🇳 जय हिंद!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर