Explore

Search

October 12, 2026 11:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

“विश्व हाथी दिवस” के अवसर पर आज इटावा सफारी पार्क के “मनन सभागार” में एक जागरूकता सह-संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जनपद इटावा 12.08.26 इस कार्यक्रम में सफारी पार्क के कर्मचारियों के अतिरिक्त पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान, मथुरा के 11 इंटर्न्स ने भी प्रतिभाग किया। 

सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आर.पी. पाण्डेय ने हाथी संरक्षण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान बायोलॉजिस्ट श्री बी. एन. सिंह द्वारा हाथियों से जुड़े कई रोचक तथ्यों की जानकारी दी गई। निदेशक इटावा सफारी पार्क द्वारा हाथी बचाव अभियान और मानव-हाथी संघर्ष से जुड़ी कुछ रोचक स्मृतियों को इस अवसर पर साझा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के सह-अस्तित्व एवं संरक्षण पर विशेष बल दिया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर