हरदोई पुलिस अलर्ट एसपी ने खुद संभाली कमान, कांवड़ मार्ग का किया सघन निरीक्षण
हरदोई। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरदोई पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार, 09 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना कोतवाली शहर और थाना बिलग्राम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांवड़ मार्ग का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
एसपी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और पुलिस व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस बल लगातार मार्ग पर भ्रमणशील रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की सक्रियता के साथ कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक न हो, इसके लिए एसपी खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
Author: Mohammed irfan












