Explore

Search

July 26, 2026 7:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

हाफ़िज़ मुहियुद्दीन ने नीट में सफलता हासिल की

इटावा। शहर के आज़ादनगर नईबस्ती निवासी, मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन के क़ारी सरफ़राज़ आलम निज़ामी के बेटे हाफ़िज़ ग़ुलाम मुहियुद्दीन को नीट यूजी में 617 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक एआईआर 5622 हासिल करने पर दिल की गहराइयों से मुबारकबाद।

यह शानदार सफलता आपकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और आपके माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विशेष रूप से एचएमएस. इस्लामिया इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त कर आपने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अल्लाह तआला आपको आगे भी हर परीक्षा और जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी, इज़्ज़त और तरक़्क़ी अता फ़रमाए। आप अपने वालिदैन, उस्तादों, अपने शिक्षण संस्थान और पूरे शहर का नाम इसी तरह रोशन करते रहें। मुबारकबाद देने वालांे मंे हाजी अजीम वारसी, हाजी रईस चिश्ती, वाइके शफी, जैनुल आबदीन, दिलशाद पहलवान, मुस्तकीम राईन आदि ने दी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर