Explore

Search

July 26, 2026 7:09 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में जगन्नाथ पुरी रथयात्रा का 16 जुलाई पुण्य लाभ उठाएं

इटावा जून। उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर श्री गौर निताई परिवार ( ब्रह्म, मध्य, गौडीय संप्रदाय) द्वारा आगामी 16 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को इटावा जनपद में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस महामहोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में युद्ध स्तर पर चल रही हैं तथा पूरे नगर में उत्साह का माहौल है। 

रथ यात्रा की जानकारी देते हुए सनातन धर्म प्रचारक पंडित मनु पुत्र दास जी ने बताया स्कंद पुराण में जगन्नाथ जी के दर्शन अथवा रथ यात्रा की रस्सी के स्पर्श मात्र से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त हो जाता है। ऐसी दिव्या पुण्य प्रदायी रथ यात्रा का लाभ अवश्य उठाएं। श्री दास जी ने आगे बताया कि भगवान जगन्नाथ जी भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा जी छह पहियों वाले विशेष, आकर्षक एवं दिव्य रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे । इस दौरान वृंदावन एवं गोवर्धन की कीर्तन मंडलियों द्वारा हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा। ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते भक्त इस उत्सव को और भी अलौकिक बनाएंगे। रथयात्रा का भव्य स्वागत एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जा रहा है । पंडित मनु पुत्र दास जी के अनुसार मार्ग में जगह-जगह महाप्रभु के स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं और पुष्प वर्षा की जाएगी। यात्रा बीकानेर एक्सप्रेस शास्त्री चौराहे से प्रारंभ होकर नौरंगाबाद, साबितगंज, तहसील चौराहा ,नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा , पुरबिया टोला होते हुए पक्का तालाब परिसर में विश्राम करेगी।

रथ यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किया गया है। भक्तों को दर्शन में कोई असुविधा न हो इसके व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर