Explore

Search

July 26, 2026 7:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा : ई.एस.आई. औषधालय के विशाल स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, निःशुल्क जाँच व दवा वितरण से लोग हुए लाभान्वित

इटावा, 15 जुलाई 2026 – नगरपालिका परिषद इटावा स्थित ई.एस.आई. औषधालय (झरा) में आज सुबह 11 बजे श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता की अध्यक्षता में एक भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीमाकर्ताओं व आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।

मौके पर सभी का ब्लड प्रेशर, वजन, शुगर, ब्लड ग्रुप, डेंगू व मलेरिया सहित अन्य आवश्यक जाँचें कराई गईं। साथ ही, जाँच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं, जिससे शिविर में आए लोगों के चेहरे पर राहत की लकीरें देखी गईं।

शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकिता गुप्ता ने 122 मरीजों की विशेष देखभाल कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट राजेश यादव, ड्रेसर सुशील भारत, लैब टेक्नीशियन आयुषी, वार्डन मुमताज अली ने सक्रिय योगदान दिया, जबकि सफाई कर्मियों ने भी शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर की सफलता में ठेकेदार बबलू तिवारी और आशीष कुमार के सहयोग की भी सराहना की गई।

इस पहल से क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश पाया और आयोजकों को आगे भी ऐसे शिविर लगाने के लिए प्रोत्साहन मिला।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर