इटावा /भरथना। समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ, इटावा की मासिक बैठक रविवार को भरथना क्षेत्र में प्रदेश सचिव विश्राम सिंह यादव जी के बाहरपुर पुल के पास स्थित आश्रम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलेश चंद्र ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता शिव शंकर यादव ने किया।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश सचिव विश्राम सिंह यादव, रविंद्र सिंह, मंडल प्रभारी जयबीर सिंह , मेहरबान सिंह, गजराज सिंह , कायम सिंह , भगवंत सिंह, हरिकिशन यादव, राजेंद्र सिंह,सुरेश सिंह, राजवीर सिंह, संतोष तिवारी, सहित बड़ी संख्या में सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











