Explore

Search

July 26, 2026 8:05 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

इटावा/जसवंतनगर जून। भले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है परंतु भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अभी से चुनावी मोड में आ गया है। जिले स्तर पर की जा रही की तैयारी इस बात का पर्याप्त आधार हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना उत्तर प्रदेश का चुनाव का सिंहनाद अपने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से शुरू कर दिया है । ऐसा ही एक बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन जसवंतनगर के येलो गार्डन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ प्रबंधन की कीमिया बताते हुए जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा हमारी चुनाव प्रबंधन की मुख्य इकाई है बूथ अध्यक्ष। बूथ अध्यक्ष को सदैव मिशन मोड अपनी तैयारी का बार -बार आकलन कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चुनाव के समय बूथ अध्यक्ष के प्रत्येक सवाल का जबाब भी होगा और उसको क्रियान्वित करने का साहस भी होना चाहिए। हमें केवल लच्छेदार भाषणों से नहीं अपितु आम जनता के करीब पहुंच कर अपनी बूथ पर भाजपा के पक्ष में कैसे सर्वाधिक मतदान हो सकता है इसके लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। 

बूथ सम्मेलन में जसवंतनगर पूर्व विधान सभा प्रत्याशी विवेक शाक्य, जिला उपाध्यक्ष भाजपा व जसवंत नगर द्वितीय मंडल प्रभारी बिरला शाक्य,जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़,

पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री,मुकेश यादव आदि ने भी उपस्थित बूथ अध्यक्षों में जोश का संचार करते हुए कर्तव्य पथ पर चलते हुए ईमानदारी के साथ आगे बढ़कर बूथों को फतह करने का अमूल्य मंत्र देने के विषय में प्रकाश डाला।

इस बूथ सम्मेलन में सुरेश राजपूत जिला मंत्री, राजकमल यादव जिला मंत्री, विकास भदोरिया किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री, जितेन्द्र पाल जिला मंत्री, महेश बघेल,सुमित जोशी, कीर्ति भदोरिया सहित काफी संख्या में बूथ अध्यक्षों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर