Explore

Search

May 31, 2026 5:13 am

एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को एक वर्ष के यशस्वी कार्यकाल की बधाई दी

इटावा।जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में बेहतरीन पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत कर जनता में लोकप्रिय छवि स्थापित की है।

 

सात्विक व्यक्तित्व के धनी एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने गत वर्ष मई माह में ही इटावा जनपद में अपना दायित्व संभाला था,और अपनी गंभीर कार्यशैली अर्थात सामान्य जन के लिए सरल और अपराधियों के लिए पूरी तरह कठोर बनकर जिले में पुलिस की बेहतरीन कार्यप्रणाली कायम करने के उल्लेखनीय प्रयास किए। और उसी का परिणाम है कि जन सुनवाई में इटावा जिले को प्रदेश में लगातार प्रथम रैंक मिल रही है।अपने दफ़्तर में भी,और फील्ड में भी पूरी तरह सक्रिय एवं सजग रहते हुए उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश की है।

 

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा हमेशा अच्छे और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को सकारात्मक सहयोग देने एवं उन्हें सम्मानित करने का कृतज्ञतापूर्ण भाव रखता है। इसी क्रम में सोमवार को संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन एवं महामंत्री सुधीर मिश्र ने एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को उनके कार्यालय में जाकर एक वर्ष के यशस्वी कार्यकाल के लिए पुष्प गुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर