अब्दुल्ला अख़्तर
कोतवाली प्रभारी की सटीक रणनीति और एसओजी की घेराबंदी के आगे पस्त हुआ शातिर अपराधी ‘धर्मा’
छिबरामऊ (कन्नौज): जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने की दिशा में छिबरामऊ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के चलते पुलिस टीम ने तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा को एक मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।
इंस्पेक्टर कपिल दुबे के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता
मंगलवार सुबह जब मुखबिर से शातिर अपराधी के क्षेत्र में होने की सूचना मिली, तो इंस्पेक्टर कपिल दुबे ने बिना वक्त गंवाए अपनी टीम और एसओजी के साथ मोर्चा संभाला। उनके द्वारा की गई सटीक घेराबंदी का ही परिणाम था कि अपराधी को भागने का कोई मौका नहीं मिला। फर्रुखाबाद रोड पर जब पुलिस टीम ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, तो उसने टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।
ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में इंस्पेक्टर कपिल दुबे और उनकी टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। पुलिस की सधी हुई फायरिंग में गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक काबू कर लिया।
अक्टूबर 2022 में पंथरा गांव के राहुल का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में सागर उर्फ धर्मा मुख्य आरोपियों में से एक था और लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। इंस्पेक्टर कपिल दुबे ने कार्यभार संभालने के बाद से ही ऐसे वांछित अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।
पकड़ा गया आरोपी सागर एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कन्नौज और फर्रुखाबाद में हत्या व लूट समेत कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर कपिल दुबे की इस साहसिक कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों में डर और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है।
पुलिस टीम द्वारा 1 अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस, 1 खोखा और 2 हजार रुपये नगद बरामद किया गया।
वर्तमान में आरोपी पुलिस हिरासत में मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। इस सफल ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कपिल दुबे जैसे जांबाज अधिकारियों के रहते अपराधी सलाखों के पीछे ही होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़
पीड़ित के 1,35,784 रुपये पूरी तरह वापस – इटावा पुलिस को मिली सराहना
May 12, 2026
9:10 pm
इटावा पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया गया।
May 8, 2026
6:06 pm

इंस्पेक्टर कपिल दुबे की जांबाजी: मुठभेड़ के बाद 25 हजारी इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार










