अब्दुल्ला अख़्तर
गुरसहायगंज :कोतवाली क्षेत्र के ताखेपुरवा गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक किशोरी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने न केवल किशोरी के पिता की पिटाई की, बल्कि उनके घर पर भाले और पत्थरों से हमला भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बावजूद इसके पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है।
जानकारी के अनुसार, ताखेपुरवा गांव निवासी एक किसान की बेटी के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने कथित तौर पर अश्लीलता और छेड़छाड़ की। जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। घर पहुंचे पिता ने जब बेटी के साथ हो रही अभद्रता का विरोध किया, तो आरोपी और भी उग्र हो गए।
आरोपियों ने किसान के दरवाजे पर पहुँचकर उनके साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए जब किसान ने दरवाजा बंद कर लिया, तो हमलावरों ने नुकीले भालों से दरवाजे पर कई वार किए, जिससे लोहे के गेट में छेद हो गए। इसके बाद हमलावरों ने पड़ोसी की छत पर चढ़कर घर पर जमकर पथराव भी किया।
*सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस की चुप्पी पर सवाल*
पीड़ित परिवार ने इस पूरी दहशतगर्दी का वीडियो बना लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर आरोपी हमला कर रहे हैं।
*क्या अपराधियों को पुलिस का संरक्षण? कार्रवाई न होने पर उठ रहे सवाल*
पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। वह न्याय के लिए भटक रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
April 8, 2026
8:19 pm

छेड़खानी का विरोध करने पर किसान के घर पर भाले और पत्थरों से हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप










