इटावा। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को होलिका दहन का पर्व पारंपरिक उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया।

इस मौके पर पूरा पुलिस लाइन परिसर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। अग्नि की लपटों के साथ ही बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश गूंज उठा। होलिका दहन के पश्चात एसएसपी श्रीवास्तव ने मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की हार्दिक बधाई दी।

इस आयोजन में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री आयुषी, क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भाईचारे और सौहार्द का संदेश:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि “जैसे होलिका दहन बुराई के नाश का प्रतीक है, वैसे ही हम सभी को समाज से बुराइयों को दूर करने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यपथ पर अडिग रहते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश भी दिया

पुलिस लाइन में आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा एवं अनुशासन के दृष्टिगत विशेष प्रबंध किए गए थे।

#होलिका_दहन #इटावा_police #SSP_Etawah #होली_2026 #आपसी_सौहार्द #पुलिस_लाइन
Author: Mohammed irfan













