Explore

Search

March 4, 2026 12:28 pm

अवैध तमंचे के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

अब्दुल्ला अख़्तर
बिशुनगढ़ (कन्नौज)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिशुनगढ़ थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की फिराक में है। थाना प्रभारी भागमल के निर्देशन में टीम ने भोला नगरिया रोड के पास मैदान से अभियुक्त गौरव यादव (24 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम धरनीधरपुर नगरिया को गिरफ्तार किया।

अवैध असलहा बरामद

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गौरव यादव पहले से ही विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर