इटावा: होटल में घुसकर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाला ₹25,000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार November 2, 2026 8:42 pm
इटावा: सरदार पटेल जयंती पर शिवपाल यादव का संकल्प — “समता और सम्पन्नता आने तक चैन से नहीं बैठेंगे” November 2, 2026 7:23 pm
इटावा: यातायात माह का शुभारंभ — डीएम बोले, “सड़क पर अनुशासन अपनाकर अधिकांश दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं” November 2, 2026 7:09 pm
जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। November 2, 2026 7:00 pm
जाम से निजात के लिए बड़ा कदम: डीएम और एसएसपी के निर्देशन में प्रमुख चौराहों का संयुक्त निरीक्षण, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की कवायद October 31, 2026 8:04 pm