Explore

Search

June 15, 2026 3:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़

व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़ा कर 25 लाख किया जाए -उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोपा ज्ञापन

इटावा जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा बढ़ाकर 25 लाख किए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी इटावा को सोपा 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंप कर अपनी मांग दोहराई है उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष इटावा ओम रतन कश्यप ने कहा कि ज्ञापन में हमारी दूसरी मांग के रूप में जीएसटी में विलंब से टैक्स जमा होने पर लगाए जाने वाले ब्याज 18% से घटकर 9% किया जाए इसकी भी मांग की गई है ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा एवं एमपी सिंह तोमर वरिष्ठ जिला महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता जिला उपाध्यक्ष उमेश वर्मा जिला महामंत्री रमेश यादव युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे शहर उपाध्यक्ष अन्नू गुप्ता युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी युवा शहर कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्णा भदोरिया कुमावत उपाध्यक्ष मुनीम यादव करुणेश मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर