Explore

Search

June 15, 2026 1:53 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में मजार को लेकर विवाद वन विभाग के गड्ढों से श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित

इटावा : इटावा जनपद के बेहड़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सैय्यद बाबा मजार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। मजार से जुड़ी आस्था रखने वाले स्थानीय लोगों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा मजार के आसपास बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं का आना-जाना असंभव हो गया है।

 

श्रद्धालुओं का आरोप है कि वन विभाग मजार की भूमि पर अपना दावा जता रहा है और जानबूझकर रास्ते अवरुद्ध कर रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि यह विवाद सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकता है।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राजस्व और वन विभाग से रिपोर्ट मंगाकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि जल्द ही मजार तक पहुंच का रास्ता खुल जाएगा और स्थिति सामान्य होगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर