इटावा /इकदिल, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक रविवार को प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी के आवास चांदनपुर इकदिल में संपन्न हुयी । बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने की l संचालन प्रदेश महामन्त्री जयशिव मिश्रा ने किया l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया जायेगा l एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जायेगी l प्रदेश महामन्त्री विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि परशुराम सेवा समिति द्वारा बृहम पत्रिका के नाम वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा l बैठक में समिति की वर्ष 2026 की सदस्यता एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की की गयी l इसके साथ ही सक्रिय लोगों को प्रदेश व जिला स्तर पर जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया गया l बैठक में तय किया गया कि 16 जनवरी को प्रात: 10 बजे से खिचड़ी भोज कार्यक्रम टंडन मैरिज होम इकदिल में आयोजित किया जायेगा l बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक हरि प्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष गोपाल जी मिश्रा, प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित, जिला महामन्त्री राज तिवारी, आयुष दुबे आदि उपस्थित थे l
लेटेस्ट न्यूज़
जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश,तांत्रिक कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा
February 14, 2026
1:39 am
मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
February 14, 2026
1:37 am
महाशिवरात्रि पर्व: हजारी महादेव धाम में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
February 13, 2026
5:10 pm
साले ने जीजा की कर दी हत्या: रिश्तों का खौफनाक अंत
February 13, 2026
4:56 pm

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया जायेगा : डॉ. सुशील सम्राट








