Explore

Search

November 2, 2026 3:48 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

December 28, 2025
Mohammed irfan

जिले के प्रमुख चौराहों पर स्थापित की जाए स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं,इटावा प्रदर्शनी पंडाल में हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन 

इटाव। इटावा महोत्सव प्रदर्शनी पण्डाल में स्वतत्रंता संग्राम सेनानी सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे,

Read More »
Mohammed irfan

मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान: इटावा के मनोहर प्राथमिक विद्यालय में महिला सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम

जनपद इटावा थाना पछायगांव 28 दिसंबर, 2025 मिशन शक्ति टीम द्वारा मनोहर प्राथमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं

Read More »
Mohammed irfan

स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता का हुआ समापन–संयोजक ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का शील्ड देकर किया उत्साहवर्धन

इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा.

Read More »
Mohammed irfan

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को घर-घर पहुंचाएं हिमालय परिवार

इटावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन हिमालय परिवार का जिसके संरक्षक आदरणीय डॉक्टर इंद्रेश जी हैं उनके निर्देशन में पूरे प्रदेश में वंदे मातरम

Read More »
Mohammed irfan

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया जायेगा : डॉ. सुशील सम्राट

इटावा /इकदिल, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक रविवार को प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी के आवास चांदनपुर इकदिल में संपन्न हुयी

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर