Explore

Search

November 2, 2026 4:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता का हुआ समापन–संयोजक ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का शील्ड देकर किया उत्साहवर्धन

इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश यादव ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रतिभगियों का विजेता या उप विजेता रहना इतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना उनका प्रतिभाग करना है। प्रतियोगिता के तीनों दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी अपनी श्रेणी में मैच जीते। यह प्रतियोगिता चार वर्गों में कराई गई जिसमें अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17 और चौथी श्रेणी ओपन की रखी गई जिसमे बालक और बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता की ट्राफियां प्राप्त कीं। अंडर 13 में धानवी और जानवी प्रथम रहीं, बालक में विपुल कुमार विजेता रहे। अंडर 15 में अमृत, यश देव, डेलिशा, दुर्गा, आयुष और हार्दिक प्रथम रहे तथा द्वितीय स्थान पर धानवी, आदित्य, वंदना रहीं। अंडर 17 में कार्तिका, डेलिशा प्रथम रहे। ओपन वर्ग में ऋषि प्रथम और सुमित द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि ओपन डबल में ऋषि और चिराग की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आयुष व सुद्धार्थ की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के संयोजक संजय कुमार शर्मा प्रधानाचार्य एसडी इंटर कालेज ने सभी खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सह संयोजक गुफरान अहमद प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कालेज ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर डा. उमेश यादव प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कालेज, मनीष सहाय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की सफलता में नाजिश इकबाल, शाहिद अख्तर, विमल कुमार, आलोक भदौरिया, एसडी कालेज के दीपक, अखिलेश, प्रयांक, इस्लामिया कालेज के नदीम, सैफ अली का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता के संयोजक संजय कुमार शर्मा ने विशेष सहयोग के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर