Explore

Search

November 2, 2026 2:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को घर-घर पहुंचाएं हिमालय परिवार

इटावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन हिमालय परिवार का जिसके संरक्षक आदरणीय डॉक्टर इंद्रेश जी हैं उनके निर्देशन में पूरे प्रदेश में वंदे मातरम घर-घर और सभी जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से इटावा के नारायण कॉलेज आफ साइंस एंड आर्ट्स में संपन्न कराकर उन्हें उस भावना से जोड़ने का काम किया गया प्रधानाचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में उन्हें वंदे मातरम की भावना को हमेशा दिल में रखकर कार्य करने का संदेश दिया! कॉलेज के डायरेक्टर एवं हिमालय परिवार के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष इंजीनियर हरीकिशोर तिवारी द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय गान गायन के साथ ही संकल्पित कराया l

आज वंदे मातरम गीत को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इटावा के हजारों बच्चों ने और सैकड़ो अध्यापक अध्यापकाओं ने संकल्प लिया l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर