Explore

Search

November 3, 2026 6:32 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

जिले के प्रमुख चौराहों पर स्थापित की जाए स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं,इटावा प्रदर्शनी पंडाल में हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन 

इटाव। इटावा महोत्सव प्रदर्शनी पण्डाल में स्वतत्रंता संग्राम सेनानी सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे, नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रदीप शाक्य बबलू , विशिष्ट अतिथि तात्या टोपे के पौत्र विनायक राव टोपे, अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित राम नारायण आज़ाद के वंशज बॉबी दुबे आज़ाद, राज त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक आकाशदीप जैन एवं जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद किया है, सेनानी परिजनों के बीच में उपस्थित होने का हमें जो सौभाग्य मिला है उससे मैं गौरवान्वित हूॅ। सेनानी परिवार के लिए उनके द्वार हमेशा खुले है वह आकर अपनी समस्याओं का निदान किसी भी समय मिलकर करा सकते है। नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा कि स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानियों की वजह से ही आज खुले में सांस ले पा रहे है। जिलाध्यक्ष सपा प्रदीप शाक्य ने कहा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को उचित सम्मान नही दे रही है। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए सेनानी एवं उनके आश्रितों ने एकजुट होकर मांग करते हुए कहा कि जिले के प्रमुख चौराहों पर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं लगाई जाए इसके साथ मार्गो के नाम सेनानियों के नाम से रखे जाएं। संयोजक आकाशदीप जैन ने कहा कि आजाद भारत में वर्तमान राजनेताओ और प्रशासनिक अधिकारियों को अपना बहुमुखी विकास करने का शुभ अवसर मिला है किन्तु लोकतत्रं की स्थापना करने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों व उसके परिजनों की दशा और दिशा सुधारे जाने हेतु शासन स्तर पर कोई ठोस नीति नहीं बनायी गई। वर्तमान परिस्थिातियों में लागू पेशन नियमावती 1975 में संशोधन व संवर्धन करने की नितान्त आवश्यकता है। आकाशदीप जैन ने सेनानी आश्रितों की समस्याओं एवं अन्य नौ सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को सम्बोधित करते हुये सांसद इटावा एवं चेयरमैन नगर पालिका को सौपा। इससे पूर्व सम्मेलन में आए अतिथियों का संयोजक आकाशदीप जैन ने शॉल ओढ़ाकर एवं वैज लगाकर सम्मानित किया। सेनानी पत्नी शांति देवी एवं गंगा देवी सहित सेनानी आश्रितों का शॉल एवं पटका पहनाकर जनप्रतिनिधियों द्रारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता, सपा प्रवक्ता विकास गुप्ता, सेनानी आश्रित ज्योत्सना वर्मा, के.के.यादव, इकबाल हाशिमी, योगेन्द्र दीक्षित, आनन्द कुमार यादव, रामलखन चौधरी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, अनुराग अग्निहोत्री सहित अन्य तीन सैकड़ा से अधिक सेनानी आश्रित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शैलेन्द्र शर्मा ने किया। आभार संयोजक आकाशदीप जैन ने व्यक्त किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर