Explore

Search

April 20, 2026 11:13 pm

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजी गई जेल

सैफई : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सैफई पुलिस ने नामजद आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई सैफई थाने में 14 सितंबर 2025 को दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी के नेतृत्व में हैवरा पुलिस चौकी प्रभारी अंकित पटेल, उप निरीक्षक राजकुमार और उप निरीक्षक सुमन पाल की टीम ने पड़रपुरा गांव में एक परचून की दुकान से आरोपित महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

मालूम हो कि यह मुकदमा नगला बरी, थाना वैदपुरा निवासी श्रीदेवी पत्नी विश्राम सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि उनके 33 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार को उसकी पत्नी सिंकी और ससुरालीजनों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पारिवारिक विवाद, आर्थिक दबाव और कथित उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने 4 अगस्त 2025 को ज्ञानदास बाबा आश्रम के सामने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

परिजन का आरोप है कि मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। घटना के बाद मृतक के मोबाइल में मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सैफई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला की गिरफ्तारी की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर