Explore

Search

November 4, 2026 5:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

December 20, 2025
Mohammed irfan

सर्राफा दुकान से कैश-जेवरात लूटकर भाग रहे हथियारबंद बदमाशों को ग्रामीणों ने दिन में दिखाए तारे,घेरकर दबोचा,जमकर की कुटाई 

बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े लूट

Read More »
Mohammed irfan

छिबरामऊ में प्रेमिका की हत्या कर शव जलाने वाले आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

छिबरामऊ, कन्नौज सेअब्दुल्लाह कि रिपोर्ट निगोह खास मोड़ पर महिला की नृशंस हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Read More »
Mohammed irfan

व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए संकल्पित रहना होगा, उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कुम्हावर इकाई का हुआ गठन

इटावा- आज ब्लाक सैंफई अन्तर्गत कुम्हावर बाजार में उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की इकाई के गठन के लिए व्यापारीयों की एक बैठक का आयोजन किया

Read More »
Mohammed irfan

कूड़े को घर के बहार ना फेकनें की अपील – डॉ० हरीशंकर पटेल,स्वच्छ सर्वेच्छण 2025 -26 की तैयारी में जुटी नगर पालिका – .डॉ० हरीशंकर पटेल

नगर पालिका परिषद, इटावा की अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सुनील कुमार की

Read More »
Mohammed irfan

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजी गई जेल

सैफई : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सैफई पुलिस ने नामजद आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर