Explore

Search

November 4, 2026 4:38 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए संकल्पित रहना होगा, उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कुम्हावर इकाई का हुआ गठन

इटावा- आज ब्लाक सैंफई अन्तर्गत कुम्हावर बाजार में उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की इकाई के गठन के लिए व्यापारीयों की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति देवम शंकर राठौर को कुम्हावर बाजार का अध्यक्ष, कमलेश यादव को महामंत्री,मो शमीम को कोषाध्यक्ष,अनीश खां मंसूरी एवं आलोक राठौर को उपाध्यक्ष चुना गया,

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर मोजूद व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा रहा है,सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है,इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है,व्यापारियों से आह्वान है कि अपनें व्यापार के साथ साथ व्यापार मंडल मे भी अपनी भूमिका का निर्वहन करें,हम एक मजबूत बैनर तले संगठित रहेंगे तभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हमें गभीरता से लेंगे

जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है,व्यापारियों को अब तय करना होगा कि सही मायनें मे कौन उनकी आवाज बुलंद कर रहा है,इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी , शहर अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, ,युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी महामंत्री सुनील कुशवाहा , प्रदेश मंत्री महिला /जिला अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाजपेई , महिला उपाध्यक्ष शकीला बेगम,महामंत्री ममता दुबे, अंजू यादव, रेडीमेड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता, सोनी यादव, सारिका शर्मा, ज्योति शंकर राठौर प्रधान जी,राम बहादुर, अफजाल मंसूरी,विमल यादव,ऊं कुशवाहा, उत्कर्ष शंकर, राहुल कुमार आदि स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर