Explore

Search

July 31, 2026 2:31 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली धमाका:आतंकी उमर की मदद करने वाले शोएब को नहीं मिली राहत, 10 दिन और बढ़ी एन‌आईए की कस्टडी

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला बम धमाके मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी फरीदाबाद निवासी शोएब की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन‌आईए)की हिरासत 10 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।यह निर्णय तब आया जब शोएब की पूर्व में दी गई 10 दिनों की कस्टडी समाप्त हो गई और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।पेशी के दौरान मीडिया कर्मियों को कवरेज से दूर रखा गया।

 

दिल्ली में लाल किला बम धमाका मामला एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है,जिसमें कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां हुई हैं।शोएब की पिछली हिरासत के दौरान एनआईए ने उससे गहन पूछताछ की थी और मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास किया था।

 

10 दिनों की कस्टडी खत्म होने के बाद शोएब को शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। एनआईए ने कोर्ट से आरोपी की कस्टडी बढ़ाने की मांग की, जिसके पीछे मामले की आगे की जांच,अन्य आरोपियों की पहचान और संभावित षड्यंत्र के खुलासे जैसे तर्क दिए गए। कोर्ट ने एनआईए की दलीलों को स्वीकार करते हुए शोएब को 10 दिनों की और एनआईए कस्टडी में भेज दिया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर