Explore

Search

November 2, 2026 5:36 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

December 5, 2025
Mohammed irfan

इंस्टाग्राम पर हुआ रिश्ता,बरात लेकर निकला दूल्हा,ऑफलाइन हो गई दुल्हन

सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवती से हो गई।दोस्ती के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और शादी की

Read More »
Mohammed irfan

दिल्ली धमाका:आतंकी उमर की मदद करने वाले शोएब को नहीं मिली राहत, 10 दिन और बढ़ी एन‌आईए की कस्टडी

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला बम धमाके मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी फरीदाबाद निवासी शोएब की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन‌आईए)की हिरासत

Read More »
Mohammed irfan

दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ ठंड,अचानक गिरा पारा,15 साल में सबसे सर्द दिसंबर की शुरुआत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है।दिल्ली में ठंड का प्रकोप भी जारी है।यानी दिल्ली

Read More »
Mohammed irfan

समाजसेवी नीरज दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर शांति हवन किया गया, वृद्ध आश्रम में फल वितरित किये गये

इटावा, समाजसेवी स्व.नीरज दुबे (जिला मलेरिया अधिकारी) की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए शांति हवन का आयोजन गायत्री शक्ति पीठ हनुमान मन्दिर

Read More »
Mohammed irfan

इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार, सारा माल बरामद

इटावा 05 दिसंबर, 2025 थाना बकेवर, पुलिस ने एक बड़ी चोरी की घटना को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 30 लाख

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर