Explore

Search

November 2, 2026 4:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ ठंड,अचानक गिरा पारा,15 साल में सबसे सर्द दिसंबर की शुरुआत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है।दिल्ली में ठंड का प्रकोप भी जारी है।यानी दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ती जा रही है।गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सुबह हल्का कोहरा भी रहा। पिछले दो दिनों से तापमान में भी गिरावट आ रही है।कल कोल्ड वेव का भी अनुमान है।

 

इस साल दिसंबर के पहले हफ्ते में ही दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है।दिसंबर के पहले हफ्ते की शुरुआत पिछले 15 सालों में सबसे ठंडी रही है। 1 दिसंबर को मिनिमम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। गुरुवार को यह गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शुक्रवार को भी यही हाल है। इस तरह गुरुवार और शुक्रवार की सुबह पिछले 15 सालों में दिसंबर के पहले हफ्ते की सबसे ठंडी सुबह रही।

 

पिछले 15 सालों में दिसंबर के पहले हफ्ते का सबसे कम तापमान

 

साल सबसे कम तापमान (°C)

2025 5.6

2024। 8.5

2023 9.2

2022 7.6

2021 11.0

2020 8.0

2019 7.6

2018 8.4

2017 7.4

2016 8.4

2015 10.1

2014 10.0

2013 9.2

2012 6.5

2011 10.1

सोर्स: इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट

 

पिछले 15 सालों में दिसंबर के पहले हफ्ते का सबसे कम तापमान

 

साल सबसे कम तापमान (°C)

2025 5.6

2024 8.5

2023 9.2

2022 7.6

2021 11.0

2020 8.0

2019 7.6

2018 8.4

2017 7.4

2016 8.4

2015 10.1

2014 10.0

2013 9.2

2012 6.5

2011 10.1

 

सोर्स: इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर