Explore

Search

July 31, 2026 12:03 am

लेटेस्ट न्यूज़

भरथना के पूर्व विधायक स्व. महाराज सिंह यादव को 25वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

इटावा। भरथना विधानसभा क्षेत्र के पांच बार के विधायक रहे स्वर्गीय महाराज सिंह यादव की 25वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों, समाजसेवियों और समर्थकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जन-सेवा के कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एस.ए.वी. डिग्री कॉलेज के पास बने स्व. महाराज सिंह यादव स्मारक स्थल पर हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

उल्लेखनीय उपस्थिति

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री विनोद यादव ‘कक्का’, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामनरेश यादव ‘बाबाजी’ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व विधायक द्वारा क्षेत्र के विकास और जनहित में किए गए कार्यों को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि का क्षण

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री विनोद यादव ‘कक्का’ और अन्य लोगों द्वारा स्व. महाराज सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर