Explore

Search

April 16, 2026 4:34 pm

एस. एम. जी. आई. के बी फार्मा में देवांगी यादव रही टॉपर 

इटावा सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, इटावा में अध्ययनरत् बी. फार्म के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने एक बार फिर अपने शानदार परिणाम से अपनी श्रेष्ठता साबित की। संस्था के डायरेक्टर डा. उमा शंकर शर्मा ने बताया कि ए.के.टी.यू. लखनऊ द्वारा घोषित बी. फार्म चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा।

बी. फार्म चतुर्थ सेमेस्टर में देवांगी यादव ने 79.57 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, पारुल ने 79.42 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, इन्द्रजीत बाथम ने 77.28 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, सचिन कुमार ने 75.28 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, प्रिया राजपूत ने 74.85 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम्, रिशभ गुप्ता ने 74.71 प्रतिशत अंकों के साथ छटवां स्थान प्राप्त किया। सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा. विवेक यादव ने इस शानदार परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डा. उमाशंकर शर्मा व समस्त स्टाफ को बधाई दी एवं सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर