सम्मलेन का शुभारम्भ भाजपा के प्रेरणा पुंज पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित करके हुआ।
प्रोफेशनल सम्मलेन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री, विधानपरिषद सदस्य व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहा है।
अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी भरकम टैरिफ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देशभर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
आप सभी प्रबुद्धजन समाज के अगुआ है। आप सभी प्रबुद्धजनों से आग्रह है कि आप सभी आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। यह अभियान युवाओं को स्वावलंबन और नवाचार की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह सपना है कि हर नागरिक राष्ट्र निर्माण का सहभागी बने, और आत्मनिर्भर भारत अभियान उसी दिशा में अग्रसर है।
यह अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, नवाचार, कृषि और औद्योगिक विकास के माध्यम से पूरे राष्ट्र का सशक्तिकरण है।
प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वे गाँवों, कस्बों और शहरों में जाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार में जुटें। उन्होंने कहा, दुकानदारों और उपभोक्ताओं दोनों को स्वदेशी वस्तुएँ खरीदने और बेचने के लिए प्रेरित करना होगा। यही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत बनेगी।
प्रोफेशनल सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, आज का भारत किसी देश के दबाव में कोई समझौता नहीं करता। भारत की नीतियां अब राष्ट्रहित के आधार पर तय होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान ने हर नागरिक में स्वदेशी के प्रति विश्वास जगाया है।
इस प्रकार के सम्मेलन समाज में नई चेतना पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता अपने जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएगी, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
प्रोफेशनल सम्मलेन में अपने समापन उद्बोधन में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने आए हुए सभी गणमान्यो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान तेजी से समाज के सभी वर्गों तक पहुँच रहा है। प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से यह संकल्प एक व्यापक सामाजिक आंदोलन बन गया है।
प्रोफेशनल सम्मलेन को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, नवनिर्वाचित डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, हरि किशोर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, बउआ ठाकुर, विकास भदौरिया आदि ने सम्बोधित किया।
प्रोफेशनल सम्मलेन का कुशल संचालन पूर्व चेयरमेन व युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सौरभ दीक्षित ने किया।
प्रोफेशनल सम्मलेन में प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जीएसटी अधिवक्ता रूपेंद्र चौहान, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, डीबीए महामंत्री नितिन तिवारी, प्राथमिक संघ अध्यक्ष प्रमोद भदौरिया, एडवोकेट अश्वनी चौहान, राजुल शुक्ला, राकेश वर्मा, गोपाल अवस्थी, अभियान संयोजक विकास भदौरिया, अभियान सह-संयोजक राहुल राजपूत, डॉ ज्योति वर्मा, बासु चौधरी, जिला मंत्री रजत चौधरी, जितेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य,सतेंद्र राजपूत, समीर सक्सेना, अंकित सैनी, प्रीति दुबे सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, व्यापारी, शिक्षाविद् और समाजसेवी शामिल हुए।









