Explore

Search

April 20, 2026 8:17 pm

केंद्र सरकार आतंकियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करे – कासिम- शोक सभा में मृतक पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

इटावा। पहलगाम जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए मदरसा वीर अब्दुल हमीद करनपुरा इटावा में क़ासिम अंसारी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा मे वरदान वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बुनकर एकता समिति के प्रदेश प्रवक्ता एवं सलाहकार कासिम अंसारी ने कहा आतंकियों ने पहलगाम जम्मू कश्मीर में जिस तरह निर्दोष निहत्थे पर्यटकों पर हमला करके उनकी जान ली वह एक कायरतापूर्ण कदम है, हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश के मुसलमान केंद्र सरकार और मुल्क के साथ हैं सरकार आतंकियों को चिन्हित कर ऐसी सजा दे कि भविष्य में कोई भी आतंकी देश मे किसी निर्दोष पर हमला करने की हिम्मत न कर सके। सरकार देश को आतंकवाद से मुक्त कराने के किये ठोस कदम उठाए ताकि देश की जनता बेख़ौफ़ होकर अपना जीवन यापन कर सके। शोक सभा में सलाहउद्दीन अंसारी, इज़हार अहमद, राजीव पाल, शावेज़ नक़वी, अब्दुल जब्बार, मोहम्मद शफ़ीक़, काशिफ अंसारी, हसीन, जीशान अहमद, दशरथ कुमार आदि ने उपस्थित होकर पहलगाम जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की निंदा करते हुए मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर