Explore

Search

June 13, 2026 11:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

जन शिक्षण संस्थान प्रबन्ध समिति की बैठक सम्पन्न

इटावा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान के कार्यालय मकसूदपुरा में आज प्रबन्ध समिति की बैठक चैयरमैन आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता नमिता तिवारी द्वारा की गई। संचालन संस्थान के कार्यकारी निदेशक हरि नारायण बाजपेयी के द्वारा किया गया।

बैठक में कार्यकारी निदेशक हरि नारायण बाजपेयी ने 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सिलाई के 25, पार्लर के 25, वायरमैन के 5 हेल्पर इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन के 5 फल सरंक्षण के 10, कढ़ाई के 10, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 10 प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किए गए। मार्च 2025 तक कुल 90 प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से 1800 लाभार्थी लाभ प्राप्त कर चुके है। बैठक में उपाध्यक्ष नमिता तिवारी, उप आयुक्त जिला उद्योग केन्द्र, जिलाधिकारी प्रतिनिधि प्रबन्धक कौशल विकास मिशन विवेक कुलश्रेष्ठ, शाखा प्रबन्धक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जितेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी नगर जयपाल सिंह, प्रधानाचार्य पारुल सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य प्रतिनिधि तबस्सुम तौकीर, रीता त्रिपाठी, किरण गुप्ता, अशोक कुमार चौहान, श्रीमती सोनिया चक, दीप नारायण शुक्ला उपस्थित रहे।

 

बैठक में निर्देश देते आशीष भदौरिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर