Explore

Search

June 15, 2026 7:37 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के तत्वावधान में अति महत्वपूर्ण सूचना

अति महत्वपूर्ण सूचना

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के तत्वावधान मे सत्र 2025–2026 का निर्वाचन और होली मिलन समारोह कार्यक्रम* आगामी 17 मार्च सोमवार को शक्ति धाम समारोह स्थल प्रकाश नगर महेरा चुंगी – इटावा में आयोजित किया जा रहा है जिसमें आप सादर आमन्त्रित हैं

कार्यक्रम की रुपरेखा

1-निर्वाचन कार्यक्रम-सत्र 2025–2026 के लिए शाखा के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का निर्वाचन 17 मार्च सोमवार को सायं काल 5 बजे से 6 बजे तक प्रान्तीय पर्यवेक्षक मधुर श्रीवास्तव प्रान्तीय संगठन सचिव और निर्वाचन अधिकारी बी. के. सिंह की देखरेख में सम्पन्न होगा अतः समस्त 140 शाखा सदस्य उक्त समय पर उपस्थित रहकर परिषद् के लिए सक्रिय और समर्पित दायित्वधारियों का चयन में सहयोग प्रदान करें।

2-होली मिलन महोत्सव कार्यक्रम

एस. एन. चौधरी और श्री कुलदीप अवस्थी के कुशल संयोजकत्व में 17 मार्च सोमवार को सायं काल 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक* फूलों की होली और फाग गायन का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें परिषद् के सदस्यों के अतिरिक्त संभ्रान्त नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

3-भोजन प्रसाद

17 मार्च सोमवार की रात्रि 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्यक्रम के उपरान्त सभी अतिथियों के साथ शाखा सदस्यों को भोजन ग्रहण कराया जाएगा।

आप सभी की सादर उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक होगी

 उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्ति धाम समारोह स्थल के स्वामी श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा और श्री बृजमोहन मिश्रा ‘ बच्चू ‘ का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

निवेदक:

राजीव लोचन दीक्षित सचिव

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर