Explore

Search

February 17, 2026 9:08 am

इटावा एआरटीओ ने वाहनों की धरपकड़ के लिए की टीमें गठित 

इटावा एआरटीओ ने वाहनों की धरपकड़ के लिए की टीमें गठित शासन की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली भी करनी होती है। परिवहन विभाग द्वारा भी मार्च माह में वाहनों की टैक्स वसूली से राजस्व की वसूली करनी है। इस माह में राजस्व को बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारी प्रयासरत हैं।

 

इटावा परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रदीप कुमार देशमणि ने बताया कि शासन के मंशा और निर्देशानुसार मार्च महीने में शत् प्रतिशत राजस्व की लक्ष्य की प्राप्ति की जाए, इसके लिए हमारा विभाग पूर्ण रूप से तैयार है। जितने भी बकाया वाहन है उनके विरुद्ध सघन परिवर्तन कार्रवाई की जाएगी। और राजस्व का जो लक्ष्य निर्धारित हुआ है उसको प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि जितने भी बकायादार वाहन स्वामी है वह अपने वाहनों के बकाया टैक्स को जमा कर देंगे, जिससे कि वो असुविधा से बच सकते हैं, अन्यथा उनके किसी भी प्रकार के वाहन को जहां कहीं भी पाया जाएगा उसको पकड़कर विभिन्न थानों में बंद कर चालान किया जाएगा। इस असुविधा के लिए वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होंगे। शासन ने वाहन स्वामी की सुविधा के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है कार्यालय में आने की भी आवश्यकता नहीं है वह कहीं से भी बकाया जमा कर सकते हैं। आगे होने वाली असुविधा से बच सकते हैं। बकाया वसूल करने के लिए हमने दो टीमों का गठन किया है, पूरे जनपद में भ्रमण करके सरकार के निर्देशन में धरपकड़ का अभियान चलाएंगे।

 

रिपोर्ट आशू चौहान इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर