Explore

Search

February 17, 2026 11:48 am

संत विवेकानंद में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान

रिपोर्ट शिवम दुबे

इटावा शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में गीत, विज्ञान मॉडल, ड्राइंग पेंटिंग आदि प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को एक सादे समारोह में विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य डा0 आनन्द ने सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन में भाग लेने से छात्रा-छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और प्रतियोगिताओं के कारण बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ उनका मनोबल बढ़ता है और पढ़ाई में भी मन लगता है। अतः छात्र-छात्रओं को सम्पूर्ण मानसिक विकास के लिए पाठ्योत्तर क्रिया कलापों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

कक्षा 3 से 6 तक के लगभग 250 छात्राओं को विद्यालय के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद द्वारा शील्ड और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। दौड़ में प्रथम स्थान नितिन, अयान, आर्यन यादव, शौर्य पाठक, काव्या राठौर, आयज़ा अन्सारी, अखंडवीर सिंह, आदिती, देवांश यादव, कुनाल यादव, अनन्या दोहरे, हर्ष यादव, लवी, आरोही यादव, तेज प्रताप, देवांश भदौरिया, आर्यन, आरोही वर्मा, विश्वास, हेमराज सिंह, कृष्णा बघेल, सुनयना, कृष्णा, सार्थक यादव, विमल, अवनी, हर्षिता गौतम, अर्षित, पीयूष यादव,

 

बाॅल थ्रो में प्रथम स्थान देव यादव, सृष्टि यादव, अभिनव प्रताप, देवांश राजपूत, नबिता परिहार, हर्षित, सृष्टि, अर्पित कुशवाह, निशांत यादव, अंश परिहार, आरोही, देवांश भदौरिया। हर्षित, सक्षम, विजय कुमार, आदिती, सौरभ माथुर, कुमार सार्थक यादव, हर्षिता गौतम। संगीत में प्रथम स्थान दैविक, पान्या शर्मा एवं अंचल यादव ने प्राप्त किया ।

समारोह का संचालन श्रीमती अर्चना एवं भावना भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर केशव आनन्द, मोनिका यादव, डा0 हेरोल्ड, दीक्षा यादव, देवेन्द्र कौर एवं योगेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

 

विद्यालय के चेयरमेन विवेक यादव ने विजेता छात्र एवं छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही साथ समस्त स्टाफ को भी प्रोत्साहित किया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर