Explore

Search

September 22, 2026 12:20 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मुफ्त कटे होंठ और तालू सर्जरी अभियान, 8 से 11 मार्च तक 

इटावा: मुथूट पप्पाचन फाउंडेशन के तहत मिशन इस्माइल नेकी मानव सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश और मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा मुफ्त कटे होंठ और तालू (क्लेफ्ट) सर्जरी अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जन्मजात कटे होंठ और तालू की समस्या से जूझ रहे बच्चों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।

नेकी मानव सेवा

संस्थान की अध्यक्ष रूबी शर्मा ने बताया कि 8 मार्च से 11 मार्च 2025 तक यह सर्जरी बिल्कुल मुफ्त की जाएगी। इस अभियान में मरीजों के लिए भर्ती होने से पहले की जांच, सर्जरी, दवाएं, भोजन, यात्रा व्यय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

 

इस अभियान का लाभ लेने के लिए इच्छुक मरीज या उनके परिजन नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं

???? 9674654679, 8279853938

 

यह अभियान उन परिवारों के लिए संजीवनी साबित होगा, जो आर्थिक तंगी के कारण इस जटिल सर्जरी का खर्च नहीं उठा सकते।

यह एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नई मुस्कान और आत्मविश्वास देने का कार्य करेगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर