Explore

Search

February 17, 2026 11:48 am

मूकबधिर जोड़े की धूमधाम से हुई शादी, न्यूज़िलेंड से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा

इटावा में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने न्यूज़िलेंड से भारत पहुंच गया। जहां पर दोनों ने सात फैरे लिए और साथ जीने मरने की कसमें खाई। दोनों की यह शादी काफी सुर्खियों में आई हुई दिखाई दे रही।

 

शादी से खुश दिखा मूकबधिर जोड़ा

 

कहते हैं कि प्यार की कोई भी जुबान नहीं होती है। जब प्यार किसी को होता है तो फिर क्या वह सात समंदर पार करके अपने प्यार का इजहार करने पहुंच जाता है। ऐसा ही कुछ इटावा में भी देखने को मिला जहां पर मूकबधिर जोड़ा इस वक्त काफी सुर्खियों में आता हुआ दिखाई दे रहा है। न्यूज़िलेंड से आया दूल्हा अपनी दुल्हन को धूमधाम से लेने के लिए उसके घर पर पहुंच गया यहां पर धूमधाम के साथ शादी की रस्मे पूरी हुई और उसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ में लेकर रवाना हो गया।

 

सोशल मीडिया के जरिये दोनों की हुई मुलाकात

 

दोनों मूकबधिर जोड़े की शादी होने के मामले में पता चला कि दूल्हे का नाम सोहित है जो की फरीदाबाद के हरियाणा का रहने वाला है, वही दुल्हन का नाम प्रियंका है जो की भरथना इलाके के रमायन गांव की रहने वाली है। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात हुई। दोनों इशारों इशारों में बात करने लगे। दोनों की बातें धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। सोहित अपनी दुल्हन प्रियंका को लेने के लिए उसके गांव रमायन में मंगलवार की शाम को अपने बारातियों के साथ पहुंचा जहां देर रात तक शादी का कार्यक्रम चल तो वहीं बुधवार को दोनों फरीदाबाद हरियाणा के लिए रवाना हो गए। दूल्हे के बारे में पता चला कि वह न्यूज़िलेंड में रहता है और उसका खुद का कारोबार है।

 

शादी से दोनों परिवार खुश

 

दोनों की धूमधाम के साथ हुई शादी से दोनों के परिवार के लोग काफी खुश होते हुए दिखाई दिए। प्रियंका के भाई आदर्श राजौरे ने बताया कि मेरी बहन बचपन से ही मूकबधिर थी। लेकिन उसकी पढ़ाई में बहुत ध्यान लगता था उसने शिक्षा भी प्राप्त की थी। एक दिन पता चला कि मेरी बहन सोहित से प्यार करती है और वह भी मूकबधिर है। उनके परिवार से बातचीत हुई और उसके बाद दोनों की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई। इस जोड़े ने यह बता दिया है कि हम जैसे इंसानों की भी शादी होती है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर