Explore

Search

September 24, 2026 1:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आदर्श स्कूल इकदिल में अभिभावक गोष्ठी 7 मार्च को

इटावा- कस्बा के मोहल्ला कायस्थान में स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी इकदिल में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन 7 मार्च दिन शुक्रबार को प्रातः 9 बजे से किया जाएगा । आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी इकदिल के प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अभिभावक गोष्ठी में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिये अभिभावकों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा । उन्होंने समस्त अभिभावक बंधुओं से अभिभावक गोष्ठी में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर