Explore

Search

February 17, 2026 9:15 am

मोबाइल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तो को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार,

इटावा पुलिस 24.02.2025 शादी समारोह, मेला एवं अन्य भीड़ – भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तो को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

कब्जे से 12 मोबाइल (चोरी के) अनुमानित कीमत – 3,50,000/- रुपये तथा 01 पल्सर मोटरसाइकिल की गयी बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना इटावा के कुशल नेतृत्व में *थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा गयी कार्यवाही ।

घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, वाँछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 24.02.2025 को थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सरसईनावर तिराहा कस्बा ऊसराहार में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 02 व्यक्ति ऊसराहार – भरथना रोड पर लक्ष्मी मोबाइल रिपेरिंग सेन्टर के पास खड़े है जिनके के पास चोरी किये गये मोबाइल है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना ऊसराहार पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर 02 व्यक्तियों को ऊसराहार – भरथना रोड पर लक्ष्मी मोबाइल रिपेरिंग सेन्टर के पास से समय 07:39 बजे मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया ।

पुलिस पूछताछ

पकड़े गये व्यक्तियों की पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से विभिन्न कम्पनी के 12 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुये जिनके संबंध मे पुलिस टीम द्वारा प्रपत्र मांगे जाने पर दिखाने मे असमर्थ रहें । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग शादी – विवाह, मेला व अन्य भीड़ – भाड़ वाले स्थानों में जाकर मौका मिलते ही मोबाइलों को चोरी कर लेते है, तथा चोरी किये गये मोबाइलों को आने – जाने वाले राहगीरो को सस्ते दामों में बेच कर धनलाभ अर्जित करते है ।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ऊसराहार पर मु0अ0सं0 18/2025 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

बरामद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. सुखबीर सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सैफई जनपद इटावा उम्र 20 वर्ष ।

2. प्रेमपाल पुत्र लालमन निवासी ग्राम अघीनी थाना ऊसराहार जनपद इटावा उम्र 19 वर्ष ।

बरामदगी कुल 12 मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत 3,50,000/- रुपये

1. 04 मोबाइल वीवो कम्पनी

2. 03 मोबाइल रेडमी कम्पनी

3. 02 मोबाइल ओप्पो कम्पनी

4. 01 मोबाइल सैमसंग कम्पनी कम्पनी

5. 01 मोबाइल रियलमी कम्पनी

6. 01 मोबाइल इनफिनिक्स कम्पनी

7. 01 बजाज पल्सर मोटर साइकिल UP 83 BM 8392 (धारा 207 में एमवी एक्ट मे सीज)

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 18/2025 धारा 317(2) बीएनएस थाना ऊसराहार जनपद इटावा ।

 

पुलिस टीम थानाध्यक्ष ऊसराहार मंसूर अहमद, उ0नि0 संजय कुमार, का0 ज्ञानेन्द्र सिंह, का0 पंकज तोमर ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर