Explore

Search

November 1, 2026 10:25 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

झांसी से जुड़ा माफिया अतीक अहमद के परिवार का ये कनेक्शन,असद का एनकाउंटर,जेल में अली और अब अबान की मौत… 

झांसी एक बार फिर अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी बड़ी घटना से चर्चा में है. 2023 में इसी जिले में बेटे असद अहमद का पुलिस एनकाउंटर हुआ था, जबकि अब सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई. आबान अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था. हादसे में एक अन्य युवक की भी मौत हुई, जबकि तीन लोग घायल हैं.

झांसी।यूपी का झांसी जिला एक बार फिर माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी बड़ी घटना का गवाह बना है. 2023 में इसी झांसी में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद अहमद का यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर किया था. अब करीब तीन साल बाद उसी झांसी में अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान (अमान) अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. आबान अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और आबान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह घटना सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि अतीक अहमद के परिवार की उस कहानी का नया अध्याय बन गई है, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में एक के बाद एक बड़े घटनाक्रम सामने आते रहे हैं. पुलिस के मुताबिक हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ. प्रयागराज से झांसी आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई. कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में मोहम्मद जैद, उमर समेत अन्य शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया गया.

भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

जानकारी के अनुसार आबान अहमद प्रयागराज से झांसी इसलिए निकला था क्योंकि उसका बड़ा भाई अली अहमद झांसी जेल में बंद है. वह उससे मुलाकात करने जा रहा था. अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से सुरक्षा कारणों के चलते झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था. बताया जा रहा है कि आबान अपने कुछ साथियों के साथ उसी मुलाकात के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण खोने की जताई जा रही है, हालांकि अंतिम कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

एक बार फिर सुर्खियों में आया झांसी

आबान की मौत के बाद झांसी का नाम एक बार फिर अतीक अहमद के परिवार के साथ जुड़ गया है. इससे पहले 13 अप्रैल 2023 को झांसी के पारीछा डैम के पास यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद अहमद और उसके साथी मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर किया था. दोनों पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था और उन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. यूपी एसटीएफ के अनुसार, दोनों को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए. उस समय एसटीएफ ने बताया था कि असद और मोहम्मद गुलाम झांसी के आसपास छिपे हुए थे. लंबी निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के बाद उनकी लोकेशन मिली थी. पारीछा डैम के पास हुई मुठभेड़ में दोनों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद किए गए थे.

असद की मौत उस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी. अब तीन साल बाद झांसी फिर अतीक परिवार से जुड़ी एक और बड़ी घटना के कारण सुर्खियों में है.

अतीक अहमद के पांच बेटों का हाल

कभी प्रयागराज के सबसे प्रभावशाली माफिया और पूर्व सांसद रहे अतीक अहमद के पांच बेटे हैं. समय के साथ उनके परिवार की तस्वीर पूरी तरह बदल गई. उमर अहमद सबसे बड़ा बेटा है और फिलहाल जेल में बंद है. अली अहमद दूसरे नंबर का बेटा है, जिसे नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. असद अहमद तीसरे नंबर का बेटा था, जिसकी 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. अहजम अहमद चौथे नंबर का बेटा है. आबान (अमान) अहमद सबसे छोटा बेटा था, जिसकी अब सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस तरह अतीक अहमद के पांच बेटों में से एक की एनकाउंटर में और दूसरे की सड़क हादसे में जान जा चुकी है.

सेंट जोसेफ कॉलेज का छात्र था आबान

जानकारी के मुताबिक आबान अहमद प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज का छात्र था. परिवार में वह सबसे छोटा होने के कारण खास माना जाता था. वह अपने भाई अली से मिलने के लिए झांसी जा रहा था. झांसी पहुंचने से पहले ही उसकी जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर