Explore

Search

August 8, 2026 9:44 pm

“एक छत के नीचे सुरक्षा और मुनाफा : इटावा की ‘इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन पॉइंट’ महिलाओं-युवाओं को बना रही वित्तीय विशेषज्ञ”

इटावा, 08 अगस्त — अक्सर लोग बीमा और निवेश के लिए अलग-अलग कंपनियों के चक्कर लगाते-लगातार थक जाते हैं, लेकिन अब इटावा में एक ऐसा वन-स्टॉप सॉल्यूशन आ गया है, जो आपकी सारी वित्तीय ज़रूरतों को एक ही छत के नीचे पूरा कर रहा है। शहर की प्रतिष्ठित संस्था “इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन पॉइंट” न केवल आपके पैसे को सुरक्षित बना रही है, बल्कि युवाओं और महिलाओं को “फाइनेंशियल प्लानर” बनने का सुनहरा मौका भी दे रही है।

क्या मिलेगा एक ही जगह?

संस्था के ब्रांच मैनेजर मोहम्मद हनीफ ने बताया कि ग्राहकों को अब भटकने की ज़रूरत नहीं है। यहां आपको मिलेंगी :जीवन बीमा (Life Insurance) परिवार का भविष्य सुरक्षित

स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) – बीमारी में आर्थिक संकट से बचाव

वाहन बीमा (Vehicle Insurance) – कार/बाइक की पूरी कवरेज फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) – सुरक्षित निवेश पर बेहतर ब्याज दर निवेश योजनाएं

“हमारा मकसद ग्राहकों को सिर्फ पॉलिसी बेचना नहीं, बल्कि उनकी जरूरत के हिसाब से सबसे सही विकल्प चुनकर देना है। हम क्लेम में भी पूरी सहायता करते हैं, ताकि मुश्किल समय में ग्राहक को कोई परेशानी न हो।”

मोहम्मद हनीफ (ब्रांच मैनेजर)

महिलाओं और युवाओं के लिए करियर का सुनहरा मौका

संस्था की फाउंडर एवं डायरेक्टर हिना नाज़ खान ने बताया कि आज के समय में वित्तीय साक्षरता बेहद जरूरी है। इसी सोच के तहत वे खासतौर पर महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रही हैं।

“हम चाहते हैं कि घर की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनें और हर युवा अपने करियर की शुरुआत एक मजबूत प्लेटफॉर्म से करे। ‘इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन पॉइंट’ उसी सपने को साकार करने का माध्यम है।”

हिना नाज़ खान (फाउंडर & डायरेक्टर)

आज ही करें संपर्क, सुरक्षित करें अपना भविष्य

अगर आप अपनी कमाई को सुरक्षित रखना चाहते हैं या फिर फाइनेंशियल प्लानर बनकर दूसरों की ज़िंदगी में बदलाव लाना चाहते हैं, तो देर न करें।

“सही योजना ही सफल भविष्य की कुंजी है – और यह कुंजी अब आपके शहर में मौजूद है!”

यह खबर उन सभी के लिए है, जो अपने पैसे को बढ़ाने के साथ-साथ एक नया करियर बनाना चाहते हैं। ‘इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन पॉइंट’ आपकी मुस्कान और सुरक्षा दोनों का ख्याल रखता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर