Explore

Search

August 7, 2026 1:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

खेल-शिक्षा का डबल धमाका! SSP इटावा ने हॉकी सितारों और NEET मेधावियों को किया सलाम

इटावा, 7 अगस्त 2026 — पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक ही दिन खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में इटावा का नाम रोशन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम और NEET-2026 के टॉपर्स को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

हॉकी में इतिहास : झारखंड को 3-0 से हराया

गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता-2026 में पुलिस मॉडर्न स्कूल की अंडर-14 बालिका टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।

कांस्य पदक मुकाबले में गुरु नानक पब्लिक स्कूल (झारखंड) को 3-0 से करारी शिकस्त देकर टीम ने न सिर्फ मेडल अपने नाम किया, बल्कि पूरे जनपद का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

NEET में भी बेटों का जलवा

पढ़ाई में भी स्कूल के बच्चे कम नहीं हैं। मेधावी छात्र अनुराग और चिराग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 में शानदार सफलता अर्जित कर यह साबित कर दिया कि अनुशासन और मेहनत से मंज़िल ज़रूर मिलती है।

SSP ने कहा- ‘ये हैं असली हीरो’

“शिक्षा और खेल दोनों व्यक्तित्व निर्माण के सशक्त आधार हैं। खेल नेतृत्व क्षमता और टीम भावना सिखाते हैं, तो शिक्षा राष्ट्र निर्माण की ताकत देती है। आप सभी ने इटावा का नाम गौरवान्वित किया है।”

सीओ लाइन आयुषी सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इन बच्चों ने अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर दिखाया है।

प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने कोच अलका सिंह, राखी राठौर और शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र सिंह के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा:

“हमारे स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतरीन कोचिंग का यही नतीजा है कि बच्चे हर क्षेत्र में छा रहे हैं।”

इटावा पुलिस परिवार इन होनहार खिलाड़ियों, मेधावी छात्रों और पूरे विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई देता है। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ, ये बच्चे आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी परचम लहराएँगे, ऐसा विश्वास हे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर