Explore

Search

September 23, 2026 1:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

महंगाई और जीएसटी से परेशान व्यापारियों की आवाज बुलंद करे संगठन: प्रियतेश तोमर

अब्दुल्ला अख़्तर
बीकानेर होटल में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक में 2027 चुनाव और मतदाता पुनरीक्षण पर हुआ मंथन
छिबरामऊ: बीकानेर होटल परिसर में समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक का सफल संचालन वरिष्ठ सपा नेता शैलेंद्र बबल प्रधान ने किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, व्यापारियों के उत्पीड़न और आगामी राजनीतिक लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में छोटा और मध्यम व्यापारी वर्ग महंगाई, जटिल जीएसटी प्रणाली और प्रशासनिक बाधाओं से बुरी तरह प्रभावित है। जिला अध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन आज यही वर्ग सबसे ज्यादा उपेक्षित महसूस कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उन्हें न्याय दिलाना है।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने मोहल्लों और क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएं। इसके तहत जिन पात्र युवाओं या नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गए हैं, उनके नाम प्राथमिकता के आधार पर वोटर लिस्ट में जुड़वाने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर ही व्यापारी और आम जनता का हित सुरक्षित किया जा सकता है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, गोविंद यादव, योगेंद्र, नरेंद्र शर्मा, सतीश, सुधीर सविता, विपिन, विवेक प्रजापति, अवनीश गुप्ता, मंगल शर्मा, रामकुमार, संजीव एडवोकेट, अख्तर, सलमान, प्रवेश, सनी एवं मनीष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर