Explore

Search

August 8, 2026 7:36 pm

क्षत्रियों को पहले क्षत्रिय बनना होगा, तभी होगा समाज का वास्तविक विकास’

इटावा। करणी सेना भारत के जिला संगठन मंत्री केपी सिंह चौहान ने क्षत्रिय समाज के सामाजिक विकास और एकजुटता को लेकर कहा कि समाज की मजबूती के लिए सबसे पहले प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों, संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझना होगा।

 

उन्होंने कहा, “क्षत्रियों को पहले क्षत्रिय बनना होगा, तभी हमारे समाज का वास्तविक विकास होगा।” चौहान ने समाज के लोगों से आपसी एकता बनाए रखने, युवाओं को सही दिशा देने तथा सामाजिक हितों के लिए सकारात्मक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति केवल संख्या या संगठन से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी से होती है। समाज के युवाओं को आगे आकर रचनात्मक कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए।

केपी सिंह चौहान ने कहा कि समाज के हित में सभी को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने होंगे, तभी आने वाली पीढ़ी के लिए मजबूत और सशक्त समाज का निर्माण संभव होगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर