Explore

Search

August 4, 2026 1:55 pm

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 सिटीजन फीडबैक के लिए हुआ कार्यशाला का आयोजन

इटावा- नगरपालिका परिषद सभागार में सिटीजन फीडबैक 2025 के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया गया जिसमें सभी चालीस वार्डों के सफाई नायकों नें प्रतिभाग किया, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड ऐंबैसडर आलोक दीक्षित, हरीशंकर पटेल, डीपीएम सुनील कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक राकेश कुमार, आईटीसी मिशन के संयोजक सुजीत कुमार नें सफाई नायकों को बताया कि किस तरह शहर वासियों से मोबाइल के माध्यम से सफाई संबंधी फीडबैक लेना है, अभी शहर के 40 वार्डो से प्रत्येक वार्ड से कम से कम 500 लोगों से फीडबैक लेने का लक्ष्य है

ब्रांड ऐबेंसडर आलोक दीक्षित नें नगर वासियों से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण मे भागीदारी करें और अपना फीडबैक दें ,ऐसी सूचनाएं प्राप्त होती हैं कुछ लोग इस प्रक्रिया मे आने वाले ओटीपी को साईबर फ्राड के डर से नहीं देना चाहते,

उन्होंने कहा यह प्रक्रिया केवल. स्वच्छता की स्थिति जाननें के लिए है और सुरक्षित है इसलिए इसमें सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर