Explore

Search

February 16, 2026 10:27 am

पंसारी टोला जैन मंदिर पर पालकी के साथ श्रीजी किये गये विराजमान मुनि श्री अभेद सागर अर्गभ सागर जी सानिध्य पं मनीष जैन शास्त्री निर्देशन मे किया गया आयोजन

मंच पर विराजमान मुनि श्री पूजन करती महिलाएं पालकी लेकर चलते पुजारी गण पालकी यात्रा मे मौजूद महिलाएं

इटावा-शहर के प्राचीन श्री पंचायती नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंसारी टोला मे एक दिवसीय कार्यक्रम मुनि श्री 108 अभेद सागर महाराज जी मुनि श्री 108 अर्गभ सागर महाराज जी के पावन सानिध्य में तथा पं मनीष जैन शास्त्री के निर्देशन मे आयोजन किया गया

प्रातःकाल नवीन प्रतिमा श्री नेमिनाथ भगवान शोभायात्रा पालकी पर विराजमान कर गाजेबाजे व जैन ध्वज के साथ मंदिर जी से निकाली गई जिसमें पुजारियों ने पीले वस्त्र धारण मुकुट माला पहनकर पालकी उठाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यात्रा पंसारी टोला से बजरिया छैराहा, पचराहा, राजा गंज चौराहे, रंगलाल चौराहे होते हुऐ महावीर मार्ग लालपुरा से पंसारी टोला जैन मंदिर जी पर पहुंची श्रीजी को पाडुंक शिला पर विराजमान कर अभिषेक व केसर के जल शांति धारा पुजारियों द्वारा की गई मुनि श्री के मुखारविंद से बोली गई

इसके उपरांत श्री नेमिनाथ विधान प्रारंभ किया गया जिसमें संगीत की मधुर धुन के साथ किया गया विधान का समापन हवन कुंड की आहुति के साथ किया गया नवीन श्रीजी को भक्ति नृत्य के साथ वेदी जी पर विराजमान किया गया जिसमें महिला मंडल की महिलाएं एंव पुरूष व समाज के श्रावक श्रावकों बढचढकर हिस्सा लिया जिसमे मंदिर कमेटी के सुशील जैन पिंकी जैन चौ स्वदेश जैन मोक्ष जैन तसु जैन गौरव जैन पत्रकार चौ अभिनंदन जैन नंदू ललति जैन दिलीप जैन आदि लोगों मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर