Explore

Search

April 21, 2026 1:02 am

समाजसेवी रामशरण गुप्ता के प्रयास से एक बार फिर निशुल्क लोटस चिकित्सा वैन शास्त्री चौराहे पर होगा शुभारंभ

इटावा। न्यू लाइफ हेल्थ केयर हॉस्पिटल बाह अड्डा एवं जॉइंट्स वेलफेयर फाउंडेशन,जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली के संयुक्त तद्भावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में रिजवान अहमद पूर्व प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग एवं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रवक्ता इकरार अहमद रहे।

जॉइंट्स फेडरेशन ऑफ़ सहेली कमलेश शर्मा डायरेक्टर, हेनू वर्मा बी ओ ए, संजू चौधरी, संगीता अग्रवाल फेडरेशन अधिकारी आदि का विशेष योगदान रहा।

शिविर में डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, गर्भावस्था, रसौली, हार्निया, अपेंडिक्स,पथरी, हाइड्रोसील, भगंदर, बवासीर, गठियाबाय, डेंगू, मलेरिया व सामान्य बीमारियों की जांच की गई।

जांच शिविर में डॉक्टर वसीम अहमद ‘बबलू’ डॉक्टर एस एस गुप्ता,डॉक्टर अब्दुल्लाह,डॉक्टर तौसीफ ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क दवा वितरण की।

मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी द्विवेदी ने बताया की शिविर में 241 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा नगर मंत्री मोहम्मद उवैस, मोहम्मद साजिद सहित स्टाफ के प्रतीक्षा, बिलाल, रिजवान का सहयोग रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर