रिपोर्ट= निहाल खान (इटावा)
इटावा। मुख्य अतिथि हज़रत सैय्यद शाह वली उल्लाह बकाई सफवी साहिब ए सज्जादा खानकाह ए आलिया बकाईया शफीपुर शरीफ़ जनपद उन्नाव की सरपरस्ती व मुख्य वक्ता हज़रत सैय्यद शाह हसनैन बकाई सफवी नाइब सज्जादा नशीन खानकाह-ए-आलिया बकाईया शफीपुर शरीफ़ जिला उन्नाव की मौजूदगी में कुरआन पाक हिफ्ज़ करने पर पांच हाफिज़ साहिबान के सरो पर दस्तार बांधकर दस्तारबंदी की गई।उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक हाफ़िज़ व का़री अशफ़ाक वारसी सदर मस्जिद गरीब नवाज व का़दरी इस्लामिक कोचिंग सेंटर ने दी।उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि,उलमाए इकराम व शहर के लोगों ने इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में शबे कद्र की रात को जश्ने मौला ए कायनात व जश्ने दस्तार हिफ्जुल कुरआन पाक के मौके पर कुरआन पाक हिफ्ज़ करने पर हाफ़िज़ मोहम्मद जुनैद वारसी पुत्र हाजी फहीमुद्दीन मंसूरी गुड्डू वारसी।हाफ़िज़ मोहम्मद मोईन चिश्ती पुत्र मोहम्मद ज़हीर चिश्ती।हाफ़िज़ मोहम्मद उस्मान रज़ा क़ादरी पुत्र मोहम्मद कमालुद्दीन वारसी।हाफ़िज़ मोहम्मद बिलाल वारसी पुत्र मोहम्मद नासिर वारसी व हाफ़िज़ मोहम्मद हिफजा़न वारसी पुत्र मोहम्मद इरफान वारसी का गुलपोशी कर व पगड़ी बांधकर गर्मजोशी से स्वागत कर मुबारकबाद दी और दुआओं से नवाज़ा।इस मौके पर हज़रत सैय्यद शाह वली उल्लाह बकाई सफवी व हज़रत सैय्यद शाह हसनैन बकाई सफवी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन नदीम अहमद एडवोकेट ने किया।मौलाना उबैदुर रहमान,मौलाना शाहिद रज़ा,कारी शाहवाज,हाफ़िज़ मोहम्मद आसिफ़ चिश्ती हाफ़िज़ मोहम्मद अरशद,हाफ़िज़ मोहम्मद रिहान रज़ा,हाफिज अली हसन,हाफ़िज़ मोहम्मद तौकीर,हाफ़िज़ रहबर बरकाती,हाफिज मोहम्मद आदिल हुसैन वारसी,हाजी फुरकान अहमद पूर्व पालिकाध्यक्ष मोईजुद्दीन वारसी।हाजी मोहम्मद जीशान मुमताज निजा़मी,मोहम्मद तस्लीम,हसन बरकाती,मोहम्मद महमूद बरकाती, मोहम्मद अरमान,मोहम्मद कामिल,मोहम्मद इमरान,मोहम्मद अनुसार शाहरुख बकाई,मुन्ना बकाई,हसन बकाई,फ़रमान बकाई आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस्लामिया इंटर कॉलेज में
जश्ने मौला-ए-कायनात व जश्ने दस्तार हिफ्जु़ल कुरआन पाक के मौके पर मौजूद जुनैद वारसी,मोईन चिश्ती,मो.उस्मान,मो.बिलाल,मो.हिफजा़न व उलमाए इकराम आदि।









